ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
खेल

6 तरह की मछली पकड़ने के बाद मैच में उतरे, ऐसा शगुन बना कि क्विंटन डिकॉक ने कर दिया धमाका

मछली को शुभ माना जाता है. और, उसे शगुन के तौर पर देखा जाता है. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने उसी का फायदा उठाते हुए CPL 2025 के अपने पहले ही मैच में धमाका कर दिया है. CPL 2025 में क्विंटन डिकॉक बारबाडोस रॉयल्स का हिस्सा हैं, लीग में जिसके अभियान की शुरुआत से पहले क्विंटन डिकॉक एंटीगा में मछली पकड़ने पहुंचे. उन्होंने एक, दो या तीन प्रकार की नहीं, बल्कि 6 अलग-अलग तरह की मछली पकड़ी. मछली ने डिकॉक का ऐसा शगुन बनाया कि फिर उसका असर मैदान पर देखने को मिला

क्विंटन डिकॉक ने पकड़ी 6 तरह की मछली

क्विंटन डिकॉक ने एंटीगा में की अपनी फीशिंग की तस्वीरें, CPL में बारबाडोस रॉयल्स के ओपनिंग मैच से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. डिकॉक ने कुल 7 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दूसरी और तीसरी फोटो एक ही मछली के साथ है. लेकिन बाकी की सारी मछलियां, जो डिकॉक ने पकड़ी हुई हैं, वो अलग-अलग वैरायटी की हैं .

मछली ने बना दिया शगुन, मैच में खेली शानदार पारी

6 तरह की मछली पकड़ने के बाद क्विंटन डिकॉक ने क्या किया, अब जरा वो भी जान लीजिए. उन्होंने बारबाडोस रॉयल्स के लिए CPL 2025 में खेले उसके पहले ही मैच में वो बुनियाद रखी, जिसकी उसे दरकार थी. ताबड़तोड़ बैटिंग की नुमाइश करते हुए डिकॉक ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार अर्धशतक के साथ की.

टीम के टॉप स्कोरर रहे क्विंटन डिकॉक

क्विंटन डिकॉक ने 73 मिनट बैटिंग की और बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेलते हुए पहले ही मैच में 45 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. डिकॉक ने ये रन एंटीगा एंड बरबुडा फाल्कंस के खिलाफ बनाए हैं. इस इनिंग के दौरान क्विंटन डिकॉक ने चौथे विकेट के लिए रोवमन पावेल के साथ 34 गेंदों में 49 रन जोड़े. वो अपनी टीम के तो टॉप स्कोरर रहे ही, उसके अलावा टीम को भी 150 रन के पार पहुंचने में अहम भूमिका निभाई.

Related Articles

Back to top button