ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
मनोरंजन

भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी, कहा- बेटिंग एप ने कई घर बर्बाद किए

हरियाणा के यूट्यूबर एल्विश यादव के घर में फायरिंग के मामले को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. रविवार सुबह एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग के गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने ली. इस बात की जानकारी गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए दी. फायरिंग करने का कारण बताते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा कि एल्विश ने बेटिंग ऐप को प्रमोट कर कई घर बर्बाद कर दिए हैं.

बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई थी. जिस समय यह घटना हुई उस वक्त एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी.

क्या लिखा था पोस्ट में ?

भाऊ गैंग द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा था कि आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली है वह गोली नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने चलाई है. इसके आगे उन्होंने लिखा कि इसको आज हमने अपना परिचय दिया है. एल्विश ने सट्टे का प्रमोशन करके बहुत घर बर्बाद कर दिए है. पोस्ट में लिखा कि ये जो भी सोशल मीडिया के कीड़े हैं, सबको चेतावनी देता हूं कि जो भी सट्टे का प्रमोशन करता मिल जाएगा, उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है. गैंग ने कहा कि जो भी सट्टे वाले हैं, तैयार रहो. फिलहाल इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है.

सिंगर फाजिलपुरिया के घर भी की थी फायरिंग

बता दें कि एल्विश यादव से पहले बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया और उनके फाइनेंसर के घर पर भी फायरिंग हो चुकी है. इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी भाऊ गैंग के गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ही ली.

जानकारी के अनुसार, फायरिंग के समय घर पर एल्विश की मां और केवल केयर टेकर मौजूद था. एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, वह विदेश में थे. एल्विश के पिता ने बताया कि करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई गई है, जबकि पुलिस का कहना कि केवल 10-12 राउंड ही फायरिंग हुई है. गुरुग्राम पुलिस के अनुसार यह घटना करीब 5.30 बजे हुई. बताया जा रहा है कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे, जिसमें से दो ने फायरिंग की थी. गैंग द्वारा की गई फायरिंग में किसी के घायल की सूचना नहीं मिली थी.

Related Articles

Back to top button