ब्रेकिंग
बृजभूषण सिंह के बरी होने पर भड़कीं विनेश फोगाट: ऊपरी अदालत में अपील की घोषणा, बोलीं— 'लड़ाई जारी रहे... पानीपत में ममता शर्मसार: प्लास्टिक के कट्टे में मिला जीवित नवजात बच्चा, 4 घंटे में पकड़ी गई कलयुगी म... करनाल में सावन के महीने में शिव मंदिर में बड़ी चोरी: ₹5 लाख के चांदी के मुकुट, छत्र व शेषनाग ले उड़े... हरियाणा अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: सेवा सुरक्षा पोर्टल पर पंजीकरण की तारीख बढ़ी, गठित हुई ... फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से...
महाराष्ट्र

रेलवे स्टेशन पर आया ‘चोटी कटवा’, लड़की के बाल काटकर हो गया फरार

मुंबई के दादर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां कॉलेज जा रही एक लड़की के सिरफिरे ने बाल काट लिए. बाल काटने की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पीड़िता के बाल काट कर मौके से फरार हो गया. वहीं युवती ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

जानकारी के मुताबिक, एक सिरफिरे ने कॉलेज जा रही युवती के बाल काट लिए. जिसके बाद उसने आरोपी का पीछा किया लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया. इस मामले में युवती की शिकायत के बाद मुंबई सेंट्रल लोहमार्ग पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है. शिकायत करने वाली लड़की ने मांग की है कि ऐसे सिरफिरों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए ताकि दूसरी लड़कियों को परेशानी न हो.

लड़की के चुपके से काट लिए बाल

शिकायतकर्ता लड़की कल्याण की रहने वाली है और माटुंगा के रूपारेल कॉलेज में पढ़ती है. सोमवार सुबह करीब 8 बजे उसने कॉलेज जाने के लिए कल्याण से ट्रेन पकड़ी थी. वह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर दादर स्टेशन पर उतरीं. जब वह दादर ब्रिज पर टिकट बुकिंग विंडो पर पहुंची तो अचानक उसे अपनी पीठ पर कुछ चुभने जैसा महसूस हुआ.

बैग में बाल रखकर भागा

वह अचानक पीछे मुड़ी और देखा कि एक अजनबी बैग लेकर तेजी से चला आ रहा है. उसने नीचे देखा तो कुछ बाल गिरे हुए थे. जैसे ही उसने अपने बालों में हाथ घुमाया, उसने पाया कि उसके बाल आधे कटे हुए थे. इससे वह डर गई, लेकिन किसी तरह उसने हिम्मत जुटाई और आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया. लेकिन, भीड़ का फायदा उठाकर सिरफिरा तुरंत वहां से भाग गया और गायब हो गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इसके बाद लड़की मुंबई सेंट्रल लोहमार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची और पूरी घटना बताते हुए शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कहा कि इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button