ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

रायपुर ग्रामीण विधानसभा के धरमपुरा में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

रायपुर: रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अन्तर्गत विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रयास से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धरमपुरा में गौठान, निर्मलकर समाज भवन, प्राथमिक शाला व मिडिल स्कूल में अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पंकज शर्मा शामिल हुए। पंकज शर्मा ने कहा प्रदेश सरकार विकास के लिए तत्पर है। जनसुविधा और विकास के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

धरमपुरा में गोठान निर्माण से गौवंश के संरक्षण के साथ ही रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में भी लगातार विकास कार्यों को जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार है। गोठानों के निर्माण से खेती किसानी से जुड़े सभी लोगों को प्रत्यक्ष फायदा मिल रहा है। वहीं, दूसरी ओर गोबर से वर्मी खाद बनाकर जैविक खेती किए जाने से अप्रत्यक्ष रूप से आम लोगों को भी सेहत के मोर्चे पर लाभ मिलेगा।

दरअसल, केमिकलयुक्त खाद से खेती करने से कई तरह के रोग होते हैं। इसीलिए जैविक खेती और जैविक उपज को प्राथमिकता देने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान धरसींवा ब्लॉक के सीओ जयसवाल, सरपंच गोपी राम यादव, एस ओ सर, जनपद प्रतिनिधि सदस्य हरीश साहू, उपसरपंच परस साहू, सचिव ममता डहरिया, डॉ राजू बंजारे, विद्या ग्राम संगठन के अध्यक्ष उषा साहू, लेखापाल ज्योति साहू, मितानिन दीदी बसंती साहू, इंजीनियर डीआर साहू, पंच अशोक साहू, पंच हरीश साहू, पंच टिकेश्वर साहू, पंच ज्योति पटेल, पंच मंजू साहू, हीतेंद्र यादव, पूर्व उप सरपंच मुन्ना साहू जी, रायपुर ग्रामीण के महासचिव पुराणिक साहू ग्राम टेमरी के साहू समाज के अध्यक्ष देव प्रसाद साहू, नरेश साहू, उपाध्याय एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button