ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

भारत में हुई कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से आए 6 लोगों में मिला संक्रमण

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री हो गई है। ब्रिटेन से आए 6 लोग कोरोना वायरस के नए प्रकार से संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इन सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है। जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन 6 लोगों में से तीन में नया स्ट्रेन बेंगलुरु की NIMHANS में, 2 हैदराबाद की सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में और एक पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की लैब में पाया गया है।

यूके सा भारत आए 33 हजार लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से लगभग 33,000 यात्री भारत में उतरे हैं। इन सभी यात्रियों को ट्रैक कर राज्यों सरकारों द्वारा आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया जा रहा है। अभी तक 114 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

70 फीसद अधिक संक्रामक

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे ब्रिटेन में हाल में वायरस का नया प्रकार मिलने की बात सामने आई थी। कोरोना का यह नया वैरिएंट 70 फीसद अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि पुराने कोरोना के मुकाबले यह नया वैरिएंट तेजी से फैलता जाहिर हो रहा है।

ब्रिटेन के लिए उड़ानों पर रोक

वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद भारत समेत ज्यादातर देशों ने ब्रिटेन से आने और जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। ब्रिटेन के बाद से कोरोना का नया स्ट्रेन भारत, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, जापान, लेबनान, सिंगापुर में मिल चुका है।

Related Articles

Back to top button