ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
देश

कर्नाटक विधान परिषद के उप सभापति धर्मेगौड़ा की ट्रेन की पटरी पर मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद

बेंगलुरु। कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मेगौड़ा मंगलवार सुबह कर्नाटक के चिक्कामगलुरु के कदूर के पास एक रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए। शव के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। धर्मेगौड़ा के शव को आगे की जांच के लिए शिमोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। आईजीपी वेस्ट ने कहा है, ‘मामले की जांच चल रही है। साइट से एक नोट बरामद हुआ है, लेकिन इसमें क्या है, इसका विवरण नहीं दे सकते।’

जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा, ‘राज्य विधान परिषद के उपसभापति और जेडीएस नेता एसएल धर्मेगौड़ा की आत्महत्या की खबरें चौंकाने वाली है। वह एक शांत और सभ्य आदमी थे। यह राज्य का नुकसान है।’

बता दें कि लगभग दो हफ्ते पहले, कर्नाटक विधान परिषद में तो हद ही हो गई थी। उपाध्यक्ष धर्मेगौड़ा को एमएलसी जबरन उठाकर सदन से बाहर ले गए और दरवाजा बंद कर दिया। इसपर भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी लेहर सिंह सिरोया ने इस घटना की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘कुछ MLC ने विधान परिषद के उपाध्यक्ष को जबरन कुर्सी से हटाकर गुंडों की तरह व्यवहार किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हमने अपने परिषद के इतिहास में ऐसा शर्मनाक दिन कभी नहीं देखा। मुझे शर्म आ रही है कि जनता हमारे बारे में क्या सोच होगी।’

वहीं, कांग्रेस ने भाजपा और जेडीएस पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड़ ने कहा, ‘भाजपा और जेडीएस ने चेयरमैन को गैरकानूनी तरीके से उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया, जिसके लिए सदन की तरफ से आदेश नहीं दिया गया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा इस तरह के असंवैधानिक काम कर रही है। कांग्रेस की तरफ से पहले उसे कुर्सी से हटाने को कहा गया था। बाद में हमें उन्हें खुद वहां से हटाना पड़ा।’

Related Articles

Back to top button