ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
विदेश

भारत के बाद पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन आया सामने, पहला केस मिला

इस्लामाबाद। दुनियाभर में ब्रिटेन से आए कोरोना के नए स्ट्रेन ने खलबली मचा दी है। भारत के बाद अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोना के नये स्ट्रेन सामने आया है। पाकिस्तान ने मंगलवार को ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि की। ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस का नया वैरिएंट बहुत तेज गति से फैलता है। यहां ब्रिटेन से लौटे तीन लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। पाकिस्तान के सिंध में स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे 12 लोगों के नमूने जीनोटाइपिंग के लिए लिए गए, जिनमें से छह का टेस्ट पॉजिटिव आया।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रांतीय सरकार इन रोगियों के संपर्कों का पता लगा रही थी, और उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को अलग किया जा रहा था। नए वैरिएंट को 70 प्रतिशत अधिक संक्रमणीय माना जाता है और इसने दुनिया भर में चिंता बढ़ाई है।

इस बीच, पाकिस्तान ने ब्रिटेन की उड़ानों पर 4 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। 21 दिसंबर को इस प्रतिबंध की घोषणा की गई थी। कई देशों ने ब्रिटेन के साथ अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है और कोरोनोवायरस के नए संस्करण के नियंत्रण से बाहर होने की बढ़ती चिंताओं के बीच उड़ानें निलंबित कर दी हैं। कोरोना का नया स्ट्रेन इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में बहुत तेज गति से फैल रहा है।

नए वैरिएंट को 70 फीसदी अधिक संक्रामक कहा जा रहा है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह अधिक घातक है या टीकों के लिए अलग तरह से प्रतिक्रिया करेगा। इस बीच, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 63 और लोगों की मौत हो गई है, जिससे COVID-19 के मौत का आंकड़ा 9,992 हो गया है।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, इसके अलावा अन्य 2,259 मरीज गंभीर स्थिति में हैं।

Related Articles

Back to top button