ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मनोरंजन

अभिनेता रजनीकांत के राजनीति में एंट्री नहीं करने के एलान पर कमल हासन ने कही यह बात

चेन्‍नई। मक्कल निधि मय्यम (MNM) के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने कहा कि मैं अपने चुनाव अभियान के बाद फिर से रजनीकांत से मिलूंगा। उनके प्रशंसकों की तरह, मुझे भी निराशा हुई है, लेकिन उनका स्वास्थ्य मेरे लिए महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ दिनों तबीयत खराब होने में अस्‍पताल में भर्ती रहे अभिनेता रजनीकांत ने मंगलवार को राजनीति का दामन छोड़ने का एलान किया। उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि राजनीति के बगैर वो तमिलनाडु की जनता के लिए काम पहले की तरह करते रहेंगे।

टि्वटर के जरिए वर्ष 2021 में पार्टी लॉन्‍च की करने वाले अभिनेता रजनीकांत ने आज राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश से इनकार कर दिया। उन्‍होंने लोगों से माफी मांगी और कहा कि मेरा मौजूदा स्‍वास्‍थ्‍य ईश्‍वर की ओर से दी जा रही चेतावनी है। उन्‍होंने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए कहा कि वह अब अपनी पार्टी लॉन्च करने का फैसला वापस ले रहे हैं।

तमिलनाडु में पिछले दिनों ऐसी अटकलें थी कि दोनों अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर कमल हासन ने रजनीकांत से मुलाकात भी की, लेकिन रजनीकांत के खराब स्‍वास्‍थ्‍य के कारण इस पर रोक लग गई है। वैसे कमल हासन अभी से तमिलनाडु में प्रचार शुरू कर दिया है और रोड शो कर रहे हैं।

तमिलनाडु में अभिनेताओं और फिल्‍म की पृष्‍ठभूमि के लोगों का राजनीति में आने का चलन रहा है और वहां के लोग इसे पसंद भी करते रहे हैं। जयललिता और करुणानिधि की मौत के बाद तमिलनाडु में खालीपन आ गया है।

Related Articles

Back to top button