ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

रोड शो में बोलीं ममता बनर्जी-30 सीटें जीत कर दिखाएं BJP, PM के टैगोर लुक पर भी कसा तंज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीरभूम के बोलपुर में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया और भाजपा को दिखाया कि राज्य में अब भी उनका दबदबा है। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पहले बंगाल में 30 सीटें जीत कर दिखाए, बाद में 294 सीटों का सपना देखे। ममता ने कहा कि भाजपा वाले हर हफ्ते आते हैं, फाइव स्टार वाला खाना खाते हैं और दिखाते ऐसे हैं कि आदिवासी के साथ खाना खा रहे हैं। ममता ने कहा कि हम 365 दिन गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के साथ हैं और भाजपा वाले हर दिन फर्जी वीडियो फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि किसी ने नया रूप धारण किया है, कभी वो टैगोर बनना चाहते हैं, तो कभी गांधी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसी और पैसों का इस्तेमाल कर बंगाल में घुसना चाहते हैं लेकिन यहां की जनता उनको सबक सिखाएगी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के जवाब में ममता बनर्जी ने दोपहर 12 बजे बोलपुर के डाकबंगला मोड़ से जम्बोनी तक साढ़े तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो में ममता बनर्जी ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व भारती यूनिवर्सिटी पर बाहरियों ने कब्जा कर लिया है। कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था लेकिन इसमें ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई थीं।

बता दें कि 20 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोलपुर में शक्ति प्रदर्शन किया था और राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी थी। शाह ने इस बार बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button