ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

राष्ट्रपति कोविंद ने दिए डिजिटल इंडिया पुरस्कार, बोले- भारत को डिजिटल महाशक्ति बनाना हमारा दृष्टिकोण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद(President Ram Nath Kovind) ने आज डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया। राष्ट्रपति कोविंद ने आज डिजिटल इंडिया पुरस्कार(Digital India Awards) प्रदान किया। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि डिजिटल इंडिया अवार्ड्स नागरिकों को उनकी आकांक्षाओं को प्राप्त करने और भारत को डिजिटल महाशक्ति बनाने के लिए सशक्त बनाने के लिए सरकार के समग्र दृष्टिकोण को दर्शाता है।  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिजिटल इंडिया अवार्ड 2020 में शामिल हुए।

 डिजिटल इंडिया विजन की तर्ज पर यह पहली बार हो रहा है कि डिजिटल इंडिया पुरस्कार की पूरी प्रक्रिया को आनलाइन किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ई-गवर्नेंस और सरकारी सेवा वितरण तंत्र के डिजिटल परिवर्तन में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए द्विवार्षिक डिजिटल इंडिया अवार्ड का आयोजन कर रहा है

पुरस्कार के लिये नामांकन, उसकी स्क्रीनिंग से लेकर पुरस्कार वितरण समारोह तक पूरी प्रक्रिया आनलाइन हो रही है। यह आयोजन वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये हुआ। इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) द्वारा प्रत्येक दो साल में डिजिटल इंडिया पुरसकार का आयोजन किया जाता है। संचार और आईटी मंत्री, रविशंकर प्रसाद, और आईटी सचिव अजय साहनी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए।

डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2020 की घोषणा छह श्रेणियों के तहत की गई है, जिनमें ‘इनोवेशन इन महामारी’ भी शामिल हुए। इस विशेष श्रेणी में पुरस्कार एक सरकारी इकाई को सम्मानित किया गया जिसने संचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, यात्रा या निरंतरता सुनिश्चित करने सहित क्षेत्रों में महामारी के समय नागरिकों को विभिन्न गतिविधियों को आसानी से करने में सक्षम बनाने के लिए एक उत्कृष्ट, नवीन डिजिटल समाधान विकसित किया है।

Related Articles

Back to top button