ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

छत्तीसगढ़: PPP मॉडल के तहत स्थापित देश के पहले इथेनॉल संयंत्र के लिए MoU पर हस्ताक्षर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत राज्य में स्थापित होने वाले देश के पहले इथेनॉल संयंत्र के लिए एक अनुबंध निष्पादन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कवर्धा के भोरमदेव सहकारी चीनी कारखाना और छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लिमिटेड की सहायक कंपनी एनकेजे बायोफ्यूल द्वारा 30 वर्षों की अवधि के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और चीनी कारखाने की क्षमता का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए इथेनॉल संयंत्र की स्थापना महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पीपीपी मॉडल द्वारा इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने के लिए यह देश में पहला उदाहरण है, और राज्य में एक इथेनॉल संयंत्र स्थापित करके देश में जैव ईंधन के उत्पादन में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा

बघेल ने यह भी कहा क इथेनॉल संयंत्र की स्थापना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा करेगी और इस क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगी। छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार ने किसानों से जुड़े मुद्दों और उनके विकास कार्यों को सर्वोपरि रखा है। राज्य सरकार कृषि कर्ज को माफ करने वाली पहली सरकार थी और गन्ना किसानों के हित को देखते हुए, पीपीपी मॉडल द्वारा इथेनॉल संयंत्र की स्थापना चीनी कारखानों की आर्थिक दिक्कत के स्थायी समाधान के रूप में की गई थी।

Related Articles

Back to top button