ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

ईडी ने खनन घोटाले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के ठिकानों पर मारे छापे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुए खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति लखनऊ, कानपुर और अमेठी में सात ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में लखनऊ जेल में बंद गायत्री प्रसाद प्रजापति से ईडी कई बार पूछताछ भी कर चुकी है।

खनन घोटाले में सपा सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ईडी ने मनी लांड्रिंग के गायत्री के लखनऊ, कानपुर और अमेठी में सात स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। लखनऊ में उनके घर और कार्यालय, कानपुर में उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट और अमेठी में बेनामी धारकों के यहां तलाशी ली गई है। ईडी ने बीते दिनों गायत्री प्रसाद प्रजापति से लंबी पूछताछ भी की थी। सपा शासनकाल में हुए खनन घोटाले की सीबीआइ जांच भी चल रही है। ईडी पूर्व मंत्री की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर रही ह

दरअसल, गायत्री प्रसाद प्रजापति ने खनन मंत्री रहते हुए आठ पट्टों के आवंटन की स्वीकृति दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी खनन मंत्री के तौर पर 14 पट्टों के आवंटन की स्वीकृति दी थी। हमीरपुर खनन घोटाले में ईडी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच कर रही है। इस केस में तत्कालीन डीएम हमीरपुर बी.चंद्रकला व सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत अन्य आरोपितों से पूछताछ में तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की भूमिका सामने आई थी। ईडी को गायत्री की कई बेनामी संपत्तियों का ब्योरा भी मिला था।

बता दें कि यूपी में खनन घोटाला समाजवादी पार्टी की सरकार में वर्ष 2012 से 2016 के बीच हुआ था। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआइ इस घोटाले की जांच कर रही है। हाई कोर्ट ने दो अलग-अलग जनहित याचिकाओं पर 28 जुलाई, 2016 को अवैध खनन की जांच के आदेश दिए थे। जांच में सीबीआइ को साल 2012-16 के दौरान हमीरपुर जिले में व्यापक पैमाने पर अवैध खनन किए जाने के साक्ष्य मिले, जिससे बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंची।

पिछले दिनों सीबीआइ ने अवैध खनन घोटाले में गायत्री प्रसाद प्रजापति के 22 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रह चुके हैं। उन पर अवैध खनन कराने के आरोप हैं। इसके साथ ही वह महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में भी आरोपित हैं। अवैध खनन के मामले में सीबीआइ ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button