ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

कोई खाएगा बिरयानी, तो कोई करेगा शराब का इंतजाम, लोग कुछ इस तरह करेंगे साल 2021 का स्वागत

कोविड-19 महामारी के बीच इस बार ज्यादातर लोगों ने नया साल घर पर बैठकर ही मनाने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के कारण भारी उठापटक वाले 2020 को विदाई और 2021 का स्वागत ज्यादातर लोग अपने घर पर बैठकर ही करेंगे। एक सर्वे के अनुसार 65 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे 31 दिसंबर को नए साल का स्वागत करने के लिए खाने-पीने का सामान ऑनलाइन ऑर्डर करेंगे। इसके अलावा शराब का भी घर पर ही इंतजाम करेंगे। सर्वे में शामिल 50 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे कहीं बाहर नहीं जाएंगे और नया साल घर पर ही मनाएंगे। सर्वे में शामिल सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे नए साल के लिए होटल या रेस्तरां जाने की योजना बना रहे हैं।

15 प्रतिशत लोगों ने समुद्र तट पर जाकर 2020 को विदाई देने का मन बनाया
वहीं 15 प्रतिशत लोगों ने पहाड़ या समुद्र तट पर जाकर 2020 को विदाई देने का मन बनाया है। अखिल भारतीय स्तर पर यह सर्वे आतिथ्य क्षेत्र की सलाहकार अविघ्न सॉल्यूशंस ने किया है। एक दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान किए गए सर्वे में 4,500 लोगों की राय को शामिल किया गया है। गुरुग्राम की सलाहकार कंपनी के संस्थापक मयंक शेखर ने कहा कि यह सर्वे खुले स्रोत के आंकड़ों और ऑनलाइन प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार किया गया है। सर्वे में कहा गया है कि महामारी की वजह से भीड़ जमा करने पर रोक से दिल्ली-एनसीआर को एक रात में ही 200 से 250 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। सर्वे में कहा गया है, लोग अनजाने लोगों के बीच भीड़ वाली जगह पर जाने से हिचकिचा रहे हैं।

23 प्रतिशत लोग बिरयानी से करना चाहेंगे  नए साल का स्वागत
सर्वे में शामिल 48 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ नया साल घर पर ही मनाना पसंद करेंगे। हालांकि, 10 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे किसी रेस्तरां या होटल में जाकर नए साल का स्वागत करना चाहेंगे।” सर्वे में 65 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कहा कि वे खाने-पीन का सामान ऑनलाइन ऑर्डर करेंगे और शराब का भी इंतजाम रखेंगे। वहीं 15 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वे किसी पहाड़ी इलाके या समुद्र के किनारे (बीच) पर जाकर नया साल मनाएंगे। सर्वे में शामिल 66 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कहा कि उनकी योजना नए साल पर शराब पीने की है। वहीं, 56 प्रतिशत ने कहा कि वे ऑनलाइन उत्तर भारतीय खाने का ऑर्डर देंगे। 23 प्रतिशत ने कहा कि वे नए साल का स्वागत बिरयानी से करना चाहेंगे।

Related Articles

Back to top button