ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

टीआरपी घोटाला : BARC के पूर्व CEO पार्थो दासगुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

स्थानीय अदालत ने रेटिंग एजेंसी बार्क के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उन्हें टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) घोटाला के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद दासगुप्ता को अदालत में पेश किया गया था। उन्होंने जमानत की अर्जी भी दी है। उनके वकील कमलेश घुमरे ने दलील दी कि दासगुप्ता ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के सीईओ जरूर थे लेकिन उनके ऊपर निर्देशक मंडल और एक अनुशासनात्मक समिति थी। वकील ने कहा कि वह बार्क के सर्वेसर्वा नहीं थे।

उन्होंने कहा कि वह रेटिंग प्रणाली से छेड़छाड़ नहीं कर सकते थे। अदालत मामले पर अगली सुनवाई एक जनवरी को करेगी। मुंबई पुलिस का आरोप है कि दासगुप्ता ने अपने पद का दुरुपयोग किया और कुछ टीवी चैनलों की टीआरपी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, जिन घरों से टीआरपी के लिए नमूने एकत्र किए जाते थे उन्हें रिश्वत देकर टीआरपी में छेड़छाड़ की गई।

Related Articles

Back to top button