ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

गैंगस्टर सुख बिकरीवाल दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, दुबई में हुलिया बदलकर रह रहा था; ISI से भी है लिंक

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए पंजाब में टारगेट किलिंग करवाने वाले गैंगस्टर सुखमीत पाल सिंह उर्फ सुख बिकरीवाल (Sukhmeet Pal Singh @ Sukh Bhikrewal) दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गया है।  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर सुख बिकरीवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। माना जा रहा है कि वह पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे कर सकता है कि कैसे आतंकी संगठन भारत में अशांति फैलाने की तैयारी में जुटे हैं। बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में सुख बिकरीवाल को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद से उसे भारत सौंपने की प्रक्रिया चल रही थी और आखिकार वह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गया।

हुलिया बदलकर दुबई में रह रहा था सुख बिकरीवाल

मिली जानकारी के मुताबिक, सुख बिकरीवाल अपना हुलिया बदलकर लंबे समय से दुबई में रह रहा था। यहां उसने अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली थी। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों के खुलासे के बाद दुबई स्थित सुख बिकरीवाल के फ्लैट पर छापेमारी की गई, इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था।

पंजाब और कश्मीरी आतंकियों के संपर्क में था सुख

सुख बिकरीवाल के बारे में कहा जाता है कि उसने भारत में अशांति फैलाने के लिए पंजाब व कश्मीरी आतंकियों ने हाथ मिलाया था। वहीं, दिल्ली पुलिस की मानें तो पिछले दिनों दिल्ली के शकरपुर इलाके से गिरफ्तार आतंकियों का मकसद भारत के खिलाफ खालिस्तानी आंदोलन खड़ा करना है। इनमें गैंगस्टर सुख बिकरीवाल पाकिस्थान स्थित खुफिया एजेंसी आइएसआइ का मोहरा था। सुख बीच-बीच में पंजाब में टारगेट किलिंग के लिए आदेश देता था। सुख बिकरीवाल पर आरोप है कि उसने ही आतंक के खिलाफ बेहतरीन का कर रहे बलविंदर सिंह संधू की हत्या के लिए पकड़े गए पांच आतंकियों में से तीन को सुपारी दी थी।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का मोहरा है सुख बिकरीवाल

जानकारों की मानें तो गैंगस्टर सुख बिकरीवाल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ का मोहरा है, जो खालिस्तियों की आवाज बना हुआ था।

Related Articles

Back to top button