ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

केरल में सुबह-सुबह सड़क हादसा, आपस में टकराए वाहन; 3 लोगों की मौत

त्रिशूर। केरल में 31 दिसंबर की सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सात  वाहन सहित एक लॉरी (lorries) के कार से टकराने पर हुआ। कुथिरन के पास यह सड़क हादसा हुआ। बता दें कि केरल में इससे पहले भी सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है।

उधर, आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह डौकी क्षेत्र में दो बसें कोहरे के चलते टकरा गईं। दोनों बसों में यात्री बैठे थे। टक्कर के बाद किसी तरह यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकले गए। गनीमत यह रही कि टक्कर के समय बसों की रफ्तार कम थीं। इसीलिए बड़ा हादसा टल गया। हादसे में दो यात्रियों के चोट लगीं। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। अन्य यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य को भेजा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह कोहरे के कारण लखनऊ एक्सप्रेस वे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन कम स्पीड पर चल रहे थे। सुबह सात बजे डौकी क्षेत्र में किमी 1.5 पर लखनऊ की ओर जा रही बस के सामने चल रही स्विफ्ट डिजायर कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बस ने भी ब्रेक लगाए। इतनी देर में ही पीछे से एक और यात्री बस आकर टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बसें डिवाइड पर चढ़ गईं। आगे चल रही बस का पोल से टकराने के बाद आगे का शीशा टूट गया। उसकी खिड़कियां लाक हाे गईं। उस बस के यात्री किसी तरह टूटे हुए शीशे को और तोड़कर सामने से बाहर निकले।

हादसे के बाद बसों में चीख- पुकार मच गई। पीछे वाली बस में सवार यात्री बिहार के समस्तीपुर में कल्याणपुर निवासी रोमा देवी और पवित्र पासवान घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों बसें लखनऊ से दिल्ली जा रही थीं। दूसरी बसों से उन्हें दिल्ली भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button