ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मनोरंजन

आखिर क्यों हनी सिंह के गाने पर उठी उंगलियां, राज्य महिला आयोग ने कहा- अश्लील है बैन करें

यो-यो हनी सिंह ने हाल ही में रिलीज की गई अपनी संगीत वीडियो ‘मखना’ के कारण विवादों का विषय बन गए हैं। जहां कुछ लोगों को ये गाना पसंद आया वहीं अब ये विवादों का विषय बन चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक हनी सिंह के एक गाने को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग बेहद नाराज है। गाने में महिलाओं के लिए कथित अश्लील लाइनों को लेकर महिला आयोग ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने मनीषा गुलाटी ने इस संदर्भ में एक चिट्ठी लिखकर हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मनीषा ने पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी को चिट्ठी लिखी है, इस बारे में मनीषा गुलाटी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, “हमने पुलिस से कहा है कि वो मखना गाने में महिलाओं के लिए अश्लील शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे”

महिला आयोग ने यह भी कहा है कि इस मामले में 12 जुलाई तक पुलिस एक स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करे। मनीषा गुलाटी के मुताबिक़ महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाने को पंजाब में बैन किया जाना चाहिए, बता दें कि ये गाना दिसंबर 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने को हनी और नेहा कक्कड़ ने गाया है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया था, गाने को काफी पसंद किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button