ब्रेकिंग
IGKV Raipur Convocation: इंदिरा गांधी कृषि विवि में 11वां दीक्षांत समारोह, 1880 छात्र-छात्राओं को मि... Jalandhar Crime: जालंधर के कबीर नगर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर और गोलियां Patiala Central Jail: पटियाला पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, फरार कैदियों की तलाश में CIA की छापेमारी Amritsar News: अमृतसर में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, ADA ने वडाला भिट्टेवड्ड में की बड़ी कार्र... Punjab Haryana High Court: बैंक खाता फ्रीज करने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूरी बैंकिंग नहीं रोक सकत... Punjab Weather Alert: पंजाब के 6 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, बारिश और तूफान की चेतावनी Jalandhar Power Cut: जालंधर के इन इलाकों में 16 मई को रहेगा पावर कट, देखें पूरी लिस्ट Jalandhar News: 'फर्जी सनातनियों' के मंसूबे ध्वस्त, बालाजी महाराज के कार्यक्रम पर भाजपा का 'आप' पर त... Punjab Agriculture Protest: कृषि और बागवानी अधिकारियों ने खोला मोर्चा, खाली पदों और पे-पैरिटी को लेक... Ludhiana MC News: लुधियाना नगर निगम में नियमों की धज्जियां, मेयर-कमिश्नर के पास दो-दो गाड़ियां
मनोरंजन

नोरा फतेही ने ज़बरदस्त डांस वीडियो के साथ 2020 को कहा अलविदा, नये साल में धमाके का वादा

नई दिल्ली। नोरा फतेही बेहतरीन डांसर हैं और कई बॉलीवुड फ़िल्मों के गानों में नोरा ने अपने ज़बरदस्त डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीता है। सोशल मीडिया में भी नोरा बेहद लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ 10 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। अब साल 2020 की विदाई पर नोरा ने एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसे काफ़ी पसंद किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गये इस वीडियो में नोरा अपने साथी रजित देव के साथ अंग्रेज़ी गाने पर थिरकती नज़र आ रही हैं। नोरा ने इस वीडियो के साथ लिखा द कैटेगरी इज़ बॉडी। 2020 का आख़िरी वीडियो। अगला साल काफ़ी धमाकेदार होने वाला है। बस इंतज़ार कीजिए। वीडियो में नोरा के मूव्स और एनर्जी कमाल की हैं।

नवम्बर में नोरा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की तादाद 2 करोड़ हुई थी, जिसका उन्होंने जमकर जश्न मनाया था। नोरा ने इस जश्न की कई तस्वीरें पोस्ट करके फैंस का शुक्रिया अदा किया था। नोरा ने लिखा था- मैंन जमकर मज़े किये। इतना सारा प्यार और ख़ुशियां। इस दिन के लिए आप सब दोस्तों का बहुत शुक्रिया।

बता दें, मोरक्को मूल की नोरा कनाडा की रहने वाली हैं। मगर, इंटरव्यूज़ में वो कहती रही हैं कि ख़ुद को दिल से भारतीय मानती हैं। नोरा ने अपना फ़िल्मी करियर बतौर एक्ट्रेस रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन से शुरू किया था। इसके बाद पुरी जगन्नाथ की फ़िल्म टेम्पर में उन्होंने एक गाना किया, जो उनका तेलुगु डेब्यू था। नोरा ने दक्षिण भारतीय भाषाओं की कई फ़िल्मों में डांस गाने करके अपनी पहचान एक डांसर के तौर पर मजबूत कर ली

भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फ़िल्मों में से एक बाहुबली- द बिगिनिंग के एक गाने में भी नोरा प्रभास के साथ थिरकती नज़र आयी थीं। मगर, 2018 में आयी सत्यमेव जयते के रीमिक्स गाने दिलबर दिलबर ने नोरा को ज़बरदस्त लोकप्रियता दिलवायी। इस गाने में उनके डांस मूव्स की ख़ूब सराहा गया और उन्हें दिलबर गर्ल कहा जाने लगा। ख़ास बात यह है कि सिर्फ़ तुम का यह गाना सुष्मिता सेन पर फ़िल्माया गया था। 2020 में नोरा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी में एक ख़ास रोल में दिखीं। अब अजय देवगन की भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया में नोरा एक किरदार निभाती दिखेंगी।

Related Articles

Back to top button