ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
विदेश

चार दशक बाद आज ईयू से पूरी तरह अलग हो जाएगा ब्रिटेन, संसद ने ब्रेक्जिट व्यापार समझौते पर लगाई मुहर

लंदन। नए साल के साथ ही ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। लगभग चार दशक तक ईयू का हिस्सा रहा ब्रिटेन 31 दिसंबर को पूरी तरह से उससे अलग हो जाएगा। अलगाव के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापार को लेकर हुए ऐतिहासिक समझौते को ब्रिटेन की संसद के निचले सदन ने बुधवार को मंजूरी दे दी। दोनों पक्षों ने 24 दिसंबर को समझौता होने का एलान किया था।

हाउस ऑफ कॉमंस में प्रस्ताव के पक्ष में 521 और विरोध में 73 वोट पड़े। उच्च सदन हाउस ऑफ लॉ‌र्ड्स में इस पर बहस होगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और यूरोपीय संघ के नेताओं ने बुधवार को ही इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। ईयू से ब्रिटेन के अलग होने यानी ब्रेक्जिट के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक संबंधों के निर्धारण को लेकर पिछले चार वर्षों से बातचीत चल रही थी।

ईयू और ब्रिटेन के बीच सालाना लगभग एक ट्रिलियन डॉलर (लगभग 74 लाख करोड़ रुपये) का व्यापार होता है। संसद की विशेष बैठक में जॉनसन ने कहा, ‘ब्रेक्जिट अंत नहीं, बल्कि एक शुरुआत है।’ उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नया आकार देने के लिए ईयू के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद भी जताई। उन्होंने कहा कि ब्रेक्जिट के बाद जो अधिकार हमें मिले हैं उसका बेहतर इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

बीते शनिवार को ब्रिटेन ने यूरोपीय यूनियन यानी ईयू के साथ हुए व्यापार समझौते का मूलपाठ जारी कर दिया था। ईयू-यूके ट्रेड एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट शीर्षक वाला यह समझौता कुल 1,246 पन्नों का बताया जाता है। इस समझौते में दोनों पक्षों में परमाणु ऊर्जा, गोपनीय सूचनाओं को साझा करने और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण कार्यों के लिए इस्तेमाल करने पर सहमति बनी है।

समझौते के तहत एक जनवरी से दोनों पक्ष एक-दूसरे के क्षेत्र में शुल्क मुक्त और मात्रा मुक्त व्यापार करने के लिए स्वतंत्र होंगे। यही नहीं समुद्र में मछली पकड़ने के लिए साढ़े पांच साल तक पुरानी व्यवस्था भी कायम रहेगी।

Related Articles

Back to top button