ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

ममता बनर्जी को लगने वाला है एक और बड़ा झटका, 5,000 कार्यकर्ताओं होंगे BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की से पहले सीएम ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगत सकता है। दरअसल तृणमूल कांग्रेस को छोड़ कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शुभेन्दु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उनके भाई एवं तृणमूल नेता सौमेन्दु अनेक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे। सौमेन्दु को हाल ही में कोन्टाई नगरपालिका के प्रशासक पद से हटा दिया गया था। शुभेन्दु ने पूर्व मेदिनीपुर में एक बैठक में कहा कि सौमेन्दु कुछ पार्षदों और तृणमूल कांग्रेस के 5,000 कार्यकर्ताओं के साथ दिन में भगवा पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तर्णमूल कांग्रेस जल्द ही ढह जाएगी।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा  मेरा छोटा भाई सौमेन्दु कोन्टाई में आज भाजपा में शमिल होगा। उसके साथ कई पार्षद और तृणमूल कांग्रेस के जमीनी स्तर के 5,000 कार्यकर्ता होंगे। तृणमूल कांग्रेस शीघ्र ही ढह जाएगी। गौरतलब है कि सौमेन्दु ने बृहस्पतिवार को कहा था कि हर घर में कमल खिलेगा जिससे यह संकेत मिल रहे थे कि वह अपने भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button