ब्रेकिंग
जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद...
देश

दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज, यूपी, हरियाणा में जारी अलर्ट

नई दिल्ली।साल के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम की ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले 2 घंटे में हरियाणा के झज्जर, रोहतक, जींद, पानपीत, कैथल और उत्तर प्रदेश के शामली, देवबंद सहारनपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। प्रत्येक दिन मौसम में बदलाव हो रहे हैं। ठंड के बीच हो रही बारिश ने मौसम में बड़ा बदलाव किया।

बीते दिन ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि 2 जनवरी तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर कुछ दिनों तक जारी रहेगा। पिछले कई दिनों से यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत ज्यादातर राज्यों में सुबह के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्काईमेट’ के मुताबिक, 2 जनवरी को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों पर पहुंचेगा। इसकी वजह से मैदानी इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय होगा। इन दोनों सिस्टमों के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक हवाओं के रुख में बदलाव होगा जिससे गिरते तापमान में ब्रेक लग सकती है और कुछ शहरों में बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत के पहाड़ों से होकर आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बढ़ता जा रहा है और कड़ाके की सर्दी का कई शहरों में नया रिकॉर्ड कायम हो रहा है। प्रत्येक दिन देश के कई राज्यों में तापमान – भी पुहंच रहा है। कोहरे की वजह से सूरज की रौशनी भी धरती पर पूरी तरह नहीं पड़ पा रही है, जिससे कंपकंपी बढ़ रही है।

बढ़ती ठंड ते चलते देश के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हरियाणा के हिसार में तो -1.2 डिग्री,तो नारनौल में -0.6 तक पारा लुढ़क गया। वहीं पंजाब के भटिंडा में गुरुवार को 0.0 डिग्री तक तापमान पहुंचा।

Related Articles

Back to top button