ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
विदेश

नए साल के भाषण में ताइवान की राष्ट्रपति ने कहा- चीन से बढ़ रहा सैन्य खतरा

ताइपे। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन(TSai Ing Wen) ने शुक्रवार को नए साल के संदेश में कहा कि उनका देश चीन से सैन्य खतरे का सामना कर रहा है। बात दें कि चीन इस द्वीपीय क्षेत्र को अपना मानता है और इस क्षेत्र पर बल पूर्वक कब्जे की धमकी भी दे चुका है।साई ने अपने संदेश में चीन से बढ़ते खतरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ताइवान स्ट्रेट में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इससे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए पैदा हुआ खतरा न सिर्फ इस स्वायत्त क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है

राष्ट्रपति साई ने नए साल के अपने संदेश में कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए उठाए गए कदमों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ताइवान ने लॉकडाउन लगाए बगैर संक्रमण पर अंकुश पाने में प्रगति की है। चीन के समीप होने के बावजूद इस द्वीपीय क्षेत्र में कोरोना के महज 800 मामलों की पुष्टि हुई और सात पीडि़तों की मौत हुई है।

नए साल के दिन अपने वार्षिक संबोधन में ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा कि ताइवान ने व्यावसायिकता में विश्वास करते हुए  एक दूसरे पर भरोसा करते हुए और समाज के रूप में एकीकरण करते हुए, व्यवसाय और शिक्षा के लिए गंभीर अवरोधों के बिना प्रभावी ढंग से कोरोना पर विजय प्राप्त की। राष्ट्रपति ने ताइवान में कोरोना को लेकर तेज और निरंतर प्रयासों के लिए सराहना की गई। चीन से निकटता होने के बावजूद, जहां केवल सात मौतें और 800 से कम मामले सामने आए हैं।

इससे पहले ताइवान ने चीन के बढ़ते खतरे को लेकर सभी एशियाई देशों को आगाह किया था। सीएनएन को दिए एक खास इंटरव्‍यू में ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वें ने आगाह किया था कि अगर चीन को नहीं रोका गया तो एशिया के दूसरे देश उसके निशाने पर आ जाएंगे। साई का यह बयान इस वजह से भी बेहद खास है क्‍योंकि जनवरी में ही चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा था कि ताइवान अगर बातचीत से नहीं माना तो वह सैन्‍य कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेगा।

Related Articles

Back to top button