ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

मिशन शक्तिः UP के 26 थानों में हुआ महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण

झांसी:  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान के अंतर्गत 26 थानों में महिलाओं के लिए बनायी गये विशेष हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया गया। जिले में नववर्ष के प्रथम दिन ही महिला सुरक्षा के संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए 26 थानों में आगंतुक महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया गया ,नवाबाद थाने में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुभाष सिंह बघेल द्वारा डेस्क का लोकार्पण किया गया।

बता दें कि इस महिला आगंतुक हेल्पडेस्क पर महिला पुलिसकर्मी पूरे समय मौजूद रहेंगी। यह कक्ष बनाने की सोच के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि किसी भी पीड़ित महिला को अपनी बात बिना लाग लपेट के स्पष्ट रुप से कहने का अवसर मिल सके। आईजी ने नवाबाद थाने पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार पी, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर हिमांशु गौरव, डॉक्टर एन एस सेंगर, समाज सेविका डॉ नीति शास्त्री, अपर्णा दुबे की मौजूद रहीं।

आईजी सुभाष बघेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि झांसी के एसएसपी की बेहतरीन सोच और कर्मठता की वजह से सभी 26 थानों में एक जैसे आधुनिक हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इस तरह के डेस्क पूरे प्रदेश में कहीं नहीं है। आईजी ने नवाबाद थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के प्रबंधन की भी सराहना की। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ड्यूटी पर उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के द्दष्टिगत शासन द्वारा निर्गत समस्त दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन करने एवं लोगों से पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button