ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

देश में फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन, पहले चरण में 3 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों-फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा टीका

नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश को वैक्सीन फ्री मिलेगी। उन्होंने ट्वीट करके आगे बताया कि कोरोना वायरस टीकाकरण के पहले चरण में देश में प्राथमिकता वाले लाभार्थियों को फ्री वैक्सीन दी जाएगी, जिसमें 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर और 2 करोड़ फ्रं​ट लाइन वर्कर शामिल हैं। बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन मुहैया कराया जाए?  इस बारे में फैसला लिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान के पहले चरण में लगभग 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने की योजना बनाई है।

बता दें कि सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों के 259 जगहों पर ड्राई रन का आयोजन हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शनिवार को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में ड्राई रन की समीक्षा करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह ऐलान किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील करते हुए कहा कि देश के लोगों को मेरी अपील है कि वो किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। भारत की सरकार देश के लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखना चाहती है, वैक्सीन का विकास उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। हमारी प्राथमिकता वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव सुनिश्चित करना है। पोलियो अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन लोगों ने वैक्सीन ली और भारत अब पोलियो मुक्त हो गया है।

बता दें कि इससे पहले चार राज्यों में वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ड्राई रन का आयोजन हुआ था। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 4 राज्यों में ड्राई रन के बाद प्राप्त फीडबैक को टीकाकरण के लिए दिशानिर्देशों में शामिल किया गया है। सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में आज के ड्राई रन को नए दिशानिर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। इस दौरान असली टीका नहीं दिया जा रहा, बाकी हर प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

जल्द मिलेगी भारत को कोरोना वैक्सीन

बता दें कि देश को कोरोना वैक्सीन मिलने की औपचारिकता भर रह गई है।  केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोरोना पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ऑक्सफर्ड- एस्ट्राजेनेका की  वैक्सीन को के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने की सिफारिश की है। भारत में यह वैक्सीन कोविशील्ड के नाम से पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लाने की तैयारी में है।  देश के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) वीजी सोमानी जल्द ही इसके इस्तेमाल की इजाजत दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button