ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

पिछले 24 घंटे में 18,177 मामले सामने आए, 20,923 मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत को कुछ और राहत मिली है। रोजाना संक्रमितों से ज्यादा संख्या में मरीजों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है और महामारी की वजह से होने वाली मौतों की संख्या भी कम हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 177 मामले सामने आए हैं। वहीं 20 हजार 923 मरीज ठीक हुए और 217 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कुल नौ लाख 58 हजार 125 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ तीन लाख 23 हजार 965 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से दो लाख 47 हजार 220 एक्टिव केस हैं। 99 लाख 27 हजार 310 मरीज ठीक हो गए है। वहीं कुल एक लाख 49 हजार 435 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। देश में कुल मामलों के 2.39 फीसद एक्टिव केस हैं। वहीं 96.16 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। डेथ रेट 1.45 फीसद है। कुल अब तक 17 करोड़ 48 लाख 99 हजार 783 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 3,218 नए मामले सामने आए और 51 मौतें हुईं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब राज्य में 53,137 सक्रिय मामले हैं। अब तक, 18,34,935 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि कुल 49,631 लोगों की मौत हो गई है। केरल में शुक्रवार को 5,328 नए मामले सामने आए। वहीं 4,985 मरीज ठीक हुए और 21 मौतें हुईं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 65,374 हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 494 नए मामले सामने आए और 496 मरीज ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,26,448 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 10,571 हो गई है। वर्तमान में 5,342 सक्रिय मामले हैं।

Related Articles

Back to top button