ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि निशंक को अर्थ डे नेटवर्क स्टार चुना गया

नई दिल्ली। भारत की सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना और स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि निशंक को विश्व भर में पृथ्वी दिवस आयोजित करने वाली संस्था अर्थ डे नेटवर्क ने वर्ष 2020 के लिए ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’ चुना है। अर्थ डे नेटवर्क वर्ष 1970 से विश्व भर में पृथ्वी दिवस का आयोजन कर रही है। विश्व के 190 से अधिक देशों में सत्तर हजार से अधिक कार्यकर्ता इस पर्यावरण चेतना अभियान को आगे बढ़ा रहें हैं।पिछले पचास वर्षों से यह संस्था पचास हजार संस्थाओं के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन को रोकनेकी दिशा में कार्य कर रही है

निशंक को अब तक देश एवं विदेशों में उनकी उपलब्धियों के लिए अनेकों सम्मान जैसे कि यूथ आयकन अवार्ड (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान, भारत गौरव सम्मान, आधी आबादी अचीवमैंट अवार्ड, टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड, अटल महर्षि शिखर सम्मान आदि मिल चुके हैं।

इसके अलावा वे नारी सशक्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। निशंक भारत की एक प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं जो विश्व के अनेक देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकीं हैं। इसके साथ ही वे फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं और गत वर्ष उनके द्वारा बनायी गई फिल्म “मेजर निराला” काफी चर्चित हुई थी।

आरुषी स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता संरक्षण और सम्वर्द्धन के लिए समर्पित यह अभियान गत एक दशक से लगातार पूरे भारत में चलाया जा रहा हैं। साथ ही विश्व के एक दर्जन से अधिक देश भी इस अभियान से जुड़े हैं।

Related Articles

Back to top button