ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

अखिलेश यादव के बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला- वैक्सीन किसी पार्टी की नहीं, खुशी से लगवाऊंगा

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कोरोना वैक्सीन को मानवता से जुड़ा बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब उनकी बारी आएगी तो वह खुशी-खुशी वैक्सीन लगवाएंगे। उन्होंने वैक्सीन को किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ मानने से साफ इनकार किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को भाजपा का टीका करार दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि मैं वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के ‘भाजपा का टीका’ वाले बयान के कुछ घंटे बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कोविड-19 टीके का संबंध किसी राजनीतिक दल से नहीं बल्कि मानवता से है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा कि मैं किसी और के बारे में तो नहीं कह सकता, लेकिन जब मेरी बारी आएगी तो मैं खुशी-खुशी टीका लगवाउंगा।

टीका किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि जितने ज्यादा लोग टीका लगवाएंगे, देश और अर्थव्यवस्था के लिये उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने ट्वीट किया कि कोई भी टीका किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखता। उनका संबंध मानवता से है। संवेदनशील लोगों को जितना जल्दी टीका लगाया जाए, उतना बेहतर होगा।

अखिलेश के एमएलसी का भी विवादित बयान

वहीं अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि भाजपा जो टीका लगवाएगी, मैं उस पर कैसे भरोसा करूं? मैं भाजपा का टीका नहीं लगवा सकता। अखिलेश के बयान के बाद एसपी एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाई जा रही वैक्सीन से कुछ भी हो सकता है। यह भी हो सकता है कि वैक्सीन आपको नपुंसक बना दे।

Related Articles

Back to top button