ब्रेकिंग
Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा...
देश

केरल में शिव की सबसे ऊंची मूर्ति वाला मंदिर लोगों के लिए खुला

तिरुअनंतपुरम। केरल में भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा वाला अझिमाला मंदिर लोगों के लिए खोल दिया गया है। यहां कोवलम के निकट अझिमाला बीच के चट्टान पर गंगधारेश्वर के रूप में 58 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण छह साल पहले शुरू हुआ था। इस मूर्ति के निर्माण के पीछे 29 वर्षीय देवदाथन का परिश्रम है, जिन्होंने 23 वर्ष की उम्र में फाइन आर्ट्स की पढ़ाई करते हुए मूर्ति निर्माण का काम शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि चूंकि यह मूर्ति समुद्र के किनारे बन रही थी, इसलिए निर्माण को पानी तथा खारेपन के प्रति प्रतिरोधी बनाने का खास ध्यान रखा गया। सीमेंट के साथ ऐसे केमिकल मिलाए गए, जो खारे पानी को झेल सके। इसके लिए ड्राइंग तथा थ्री-डी इमेज बनाने के बाद शोध किया। चट्टान का घनत्व, हवा के भार की भी जांच की गई।

Related Articles

Back to top button