ब्रेकिंग
LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले भोपाल में दुखद हादसा: ड्यूटी के बाद सुबह चाय पीते ही गिरा सब इंस्पेक्टर, हार्ट अटैक से निधन मध्य प्रदेश में गोवंश संवर्धन: 1,000 नई गोशालाएं शुरू, गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कानून लागू नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी अष्टधातु की तोप: राजस्थान के बीहड़ों में मेटल डिटेक्टर से तलाश
देश

कोवैक्सीन को लेकर थरूर ने खड़े किए सवाल, कहा- फेज 3 ट्रायल के बिना मंजूरी देना खतरनाक

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा देश में दो कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल को मंजूरी दी है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को मंजूरी देने के लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मानकों को किनारे रखकर इस वैक्सीन को मंजूरी दी गई है जोकि खतरनाक हो सकता है।

फेज 3 ट्रायल के बिना कैसे दे दी मंजूरी: शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘कोवैक्सीन का अभी तक चरण तीसरे चरण का परीक्षण नहीं हुआ है। समय से पहले मंजूरी देना खतरनाक हो सकता है। डॉ. हर्षवर्धन, आपको इसको स्पष्ट करना चाहिए। परीक्षण पूरा होने होने तक इसके उपयोग से बचा जाना चाहिए। भारत में इस बीच एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा सकता है।’

वहीं भारत बायोटेक की वैक्सीन को लेकर उठ रहे सवालों पर डीसीजीआई स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जब तक इस वैक्सीन का इस्तेमाल करने वाला लाभार्थी वैक्सीन की जानकारी होने के बाद सहमति पर हस्ताक्षर नहीं करेगा तब तक भारत बायोटेक के टीके को मंजूरी नहीं दी जाएगी। जब तक वैक्सीन अपना ट्रायल पूरा नहीं करती तब तक इसे पूरी तरह मंजूरी नहीं दी जाएगी।

दोनों वैक्सीन 100 प्रतिशत सुरक्षित
वहीं, DCGI के डायरेक्टर वीजी सोमानी ने कहा, ‘हम ऐसी किसी चीज को मंजूरी नहीं देंगे, जिसमें सुरक्षा को लेकर थोड़ी भी चिंता हो। दोनों वैक्सीन 100 प्रतिशत सेफ हैं। किसी भी वैक्सीन के थोड़े साइड इफेक्ट होते हैं, जैसे दर्द, बुखार, एलर्जी होना।’ इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीन के इस्तेमाल से नपुंसक होने के सवाल पर कहा कि यह पूरी तरह से बकवास है।

Related Articles

Back to top button