ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
विदेश

पाकिस्‍तान में सियासी संग्राम तेज: विपक्षी गठबंधन और इमरान सरकार में रार हुई तेज, विपक्ष की मांग को खारिज किया

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि इमरान सरकार विपक्षी गठबंधन की मांग पर इस्‍तीफा नहीं देगी। पीटीआइ सरकार ने विपक्षी गठबंधन की इस मांग को खारिज कर द‍िया है। कुरैशी ने कहा कि विपक्ष की यह मांग तर्कहीन और अनुचित है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान को नेशनल असेंबली का विश्‍वास हासिल है। वह विपक्ष की मांग पर इस्‍तीफा क्‍यों देंगे ? उधर, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार को सत्ता से बेदखल करने के अपने अभियान को तेज कर दिया है। गौरतलब है कि पाकिस्‍तान में कई हफ्तों से इमरान सरकार के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट होकर उनके इस्‍तीफे की मांग कर रहा है।

पीडीएम प्रमुख ने कहा, नाजायज सरकार से अभियान होगा तेज

पाकिस्‍तान में प्रमुख विपक्षी गठबंधन पीडीएम प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि विपक्ष का आंदोलन अब केवल प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार तक की सीमित नहीं होगा, बल्कि उनके समर्थकों पर भी हमला किया जाएगा। पीडीएम प्रमुख ने कहा विपक्षी गठबंधन  पहले की तुलना में मजबूत हुआ है। उन्‍होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इस नाजायज सरकार से देश से छुटकारा पाने के लिए पहले से अधिक दृढ़ है। रहमान ने कहा कि विस्‍तृत चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि विपक्ष आगामी उप चुनावों में भाग नहीं लेगा। उन्‍होंने कहा कि हालांकि, सीनेट चुनाव लड़ने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button