ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
देश

इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोनिया ने संभाली कमान, इन दिग्‍गजों को सौपी अहम जिम्‍मेदारियां

नई दिल्‍ली। इस साल विभिन्‍न राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाओं के लिए सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कमान संभाल ली है। सोनिया गांधी ने भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik), अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), बीके हरिप्रसाद (BK Hariprasad) समेत अन्‍य दिग्‍गजों को चुनाव अभियानों के प्रबंधन और समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये सभी नेता इस साल राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्‍सा होंगे।

Image

मालूम हो कि इस साल अप्रैल-मई में असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। सोनिया गांधी ने जिन दिग्‍गजों को अहम जिम्‍मेदारियां सौंपी हैं वे इन विधानसभा चुनावों में चुनाव अभियान प्रबंधन एवं समन्वय के लिए अपने सियासी अनुभव से रणनीति को अमलीजामा पहनाएंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जो संबंधित राज्यों के प्रभारियों के साथ निकट समन्वय में काम करेंगे।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) एवं शकील अहमद खान को असम विधानसभा चुनाव के लिए जबकि अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), लुईजिनो फ्लेरियो और जी परमेश्वर केरल विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। वही पश्चिम बंगाल के लिए वरिष्ठ नेता बीके हरि प्रसाद और पंजाब सरकार के मंत्री विजय इंदर सिंघला एवं झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली, एमएम पल्लम राजू और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि इन नेताओं को उक्‍त जिम्‍मेदारियां ऐसे समय पर दी गई हैं जब कांग्रेस के भीतर ही शीर्ष नेतृत्‍व को लेकर अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही हैं। यही नहीं कांग्रेस के कुछ वरिष्‍ठ नेता संगठन में आमूलचूल बदलाव की वकालत कर रहे हैं। वैसे इन नियुक्तियों ने इतना तो बता ही दिया है कि पार्टी आगे भी गांधी परिवार के निर्देशों पर काम करेगी…

Related Articles

Back to top button