ब्रेकिंग
Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ... Raigad Scorpio Accident: अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों क... Divya Sharma Case: पूर्व जिला जज की बहू दिव्या शर्मा मौत मामला; आज सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला ... Weather Update: आज से शुरू हुआ 'नौतपा', दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का ... Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ...
देश

दिल्ली में हुए दंगे को लेकर एक्शन में गृहमंत्री, पुलिस कमिश्नर को किया तलब

नई दिल्लीः पिछले दिनों दिल्ली के हौजकाजी इलाके में हुई हिंसा की घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संत्रान वलिया है। अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को तलब किया।बुधवार को अमूल्य पटनायक ने हालात की सारी जानकारी गृहमंत्री अमित शाह को दी गई है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने मीडिया को बताया कि ये सिर्फ एक साधारण बैठक थी, जिसमें चांदनी चौक में अभी की क्या स्थिति है, उसकी पूरी जानकारी दी गई थी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले में पुलिस अपना काम कर रही है, चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये घटना 30 जून को हुई थी, जिसके बाद इलाके में दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। यहां मौजूद एक मंदिर में नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके बाद माहौल गर्मा गया था और पूरे क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई थी।

मामला तूल पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मसले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था। अब बुधवार को भी एक गिरफ्तारी हुई है, यानी अभी तक इस मामले में चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button