ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

दिल्ली और मध्य प्रदेश में आज हो सकती बारिश, जानें बिहार, यूपी और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली।  देश के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली और मध्य प्रदेश में बारिश की आशंका है। यानी फिर से दिल्लीवासियोंं को बारिश का सामना करना पड़ेगा। राजाधानी में पिछले दिनों से पहले ही रुक-रुक हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। वहीं आज सुबह उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा रहा। उधर, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, धीरे-धीरे मौसम में और बदलाव होगा। जारी किए बारिश के अलर्ट के बाद ज्यादातर राज्यों में शीतलहर बढ़ेगी, जिसके चलते  फिर से ठंड में इजाफा होगा। 2-3 दिनों देश के कई राज्यों में तापमान गिरने की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड में मौसम की ताजा स्थिति

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में मौसम भले ही साफ हो गया हो, लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी बनी हुई है। उत्तरकाशी जिले में गंगा घाटी के तीन दर्जन गांव बर्फ की चादर में लिपटे हुए हैं। इन गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित है। हालांकि चमोली और रुद्रप्रयाग में हालात सामान्य हैं। वहीं, शुक्रवार सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत कई शहरों में घना कोहरा  छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।

यूपी के मेरठ में शीतलहर का अलर्ट

उधर यूपी के मेरठ में आज सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। बताया जा रहा है कि अभी कोहरे के और छाए रहने उम्‍मीद है। बीते दिन यहां पर दिनभर बारिश का मौसम ही बना रहा। गुरुवार को न्‍यूनतम पारा 8 डिग्री और अधिकतम पारा 22 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर के अभी और जारी रहने की संभावना है।

बात अगर हरियाणा की करें तो यहां पर भी प्रत्येक दिन मौसम बदल रहा है। हरियाण में स्थित जालंधर में पिछले कई दिनों से आसमान में खेल रहे बादल तथा रोजाना हो रही बूंदाबांदी से शुक्रवार को लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है। आज यहां पर दिन के समय धूप खिलेगी। हालांकि सुबह के समय कोहरे की चादर बिछी रहने के चलते ठंड से फिलहाल निजात मिलने वाली नहीं है।

Related Articles

Back to top button