ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
टेक्नोलॉजी

8 फरवरी से बदल जाएगी Whatsapp की प्राइवेसी पाॅलिसी, अब हर डिटेल पर होगी Facebook की नजर

नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp ने अपने प्राइवेसी पाॅलिसी को 8 फरवरी से लागू कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नई पाॅलिसी के टर्म एंड कंडीशंस न मानने वाले यूजर्स का अकाउंट बद कर दिया जाएगा। सबसे खास बात है कि इस कंपनी ने नई प्राइवेसी पाॅलिसी में मुख्य भूमिका फेसबुक की है और यूजर्स को अपनी Whatsapp अकाउंट डिटेल्स Facebook के साथ शेयर करनी होगी। आइए जानते हैं Whatsapp की नई प्राइवेसी पाॅलिसी के बारे में डिटेल से…

Whatsapp यूजर्स को Facebook के साथ करनी होगी निजी जानकारी शेयर

निजी जानकारी को शेयर करने की बात सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा। लेकिन Whatsapp ने अपने ब्लाॅग के माध्यम से स्पष्ट किया है कि नई प्राइवेसी पाॅलिसी के तहत यूजर्स को अपनी Whatsapp डिटेल Facebook के साथ शेयर करनी होगी। ब्लाॅग के मुताबिक ‘कई बिजनेस अपने ग्राहकों के साथ कम्यूनिकेशन करने के लिए Whatsapp पर भरोसा करते हैं। हम उन बिजनेस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं जो कि यूजर्स के साथ कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए Facebook या थर्ड पार्टी का उपयोग करते हैं। इसके लिए यूजर्स के लिए अपने लेन-देन का डाटा और आईपी डील की जानकारी शेयर करना अनिवार्य होगा।’

शेयर होंगी ये महत्वपूर्ण जानकारियां

Whatsapp की नई पाॅलिसी के तहत यूजर्स का जो डाटा शेयर किया जाएगा उसमें अकाउंट इंफाॅर्मेशन, मैसेज कनेक्शन्स, स्टेटस की जानकारी, डिवाइस की डिटेल, लोकेशन और ट्रांजेक्शन आदि शामिल होंगे। ये सभी जानकारियां Facebook और अन्य सर्विसेज के साथ शेयर की जाएंगी। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यूजर्स के मैसेज कनेक्शन की ही जानकारी शेयर होगी न कि उसके मैसेज की डिटेल। यानि यूजर्स के मैसेज पूरी तरह सेफ होंगे।

नई पाॅलिसी की आखिरी तारीख है 8 फरवरी

Whatsapp ने यह भी घोषणा की है कि नई प्राइवेसी पाॅलिसी को स्वीकार करने के लिए यूजर्स के पास 8 फरवरी तक का समय है। यानि आपको 8 फरवरी तक इसे एक्सेप्ट करना होगा। अगर आप नई पाॅलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो आपको Whatsapp अकाउंट बंद हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button