ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
विदेश

नीरव मोदी का भारत प्रत्यर्पण होगा या नहीं? 25 फरवरी को आएगा फैसला

लंदन। पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में आरोपित हीरा कारोबारी नीरव मोदी के ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पण के बारे में लंदन की अदालत 25 फरवरी को फैसला सुनाएगी। जिला जज सैमुएल गूजी ने शुक्रवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में बहस पूरी होने के बाद टाइमलाइन की पुष्टि की।

इस बीच, नीरव मोदी जेल में ही रहेगा तथा 28 दिन पर नियमित पेशी के लिए 5 फरवरी को वीडियो लिंक के जरिये पेश होगा। भारत की ओर से पैरवी करते हुए क्राउन प्रोसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने नीरव के खिलाफ धोखाधड़ी, मनी लांड्रिंग तथा न्यायिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करने के आरोपों पर जोर दिया। अदालत ने इस दौरान प्रत्यर्पण संबंधी बहस के समय इस सप्ताह वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किए गए सबूतों पर भी गौर किया।

सीपीएस की बैरिस्टर हेलेन मैल्कम ने कहा कि यह बहुत ही सीधी सपाट बात है कि नीरव मोदी ने तीन पार्टनरशिप कंपनियों का इस्तेमाल कर अरबों डालर का असुरक्षित कर्ज लिया तथा फर्जी कारोबार के लिए लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) जारी किए गए।

सरकारी गवाह बने नीरव के बहन-बहनोई

नीरव मोदी की बहन पूर्वी और बहनोई मयंक मेहता सरकारी गवाह बन गए हैं। 47 वर्षीय पूर्वी बेल्जियम की नागरिक हैं वहीं नीरव के बहनोई मयंक ब्रिटिश नागरिक हैं। वे विदेश में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, वे कभी इस मामले की जांच में शामिल नहीं हुए। बैंक धोखाधड़ी मामले में पूर्वी को आरोपित के तौर पर शामिल किया गया है और ईडी व सीबीआइ इस मामले में कई आरोप पत्र दाखिल कर चुके हैं।

पूर्वी की संपत्तियों को ईडी ने किया फ्रीज

स्विस बैंक में कुछ जमा रकम समेत पूर्वी की संपत्तियों को ईडी पहले ही फ्रीज कर चुकी है, लेकिन पूर्वी ने अदालत को सूचित किया था कि उनके नाम पर एजेंसी द्वारा जब्त की गई संपत्तियों में उनका कोई लाभकारी हित नहीं था। ईडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पूर्वी और मयंक न्यूयार्क में दो फ्लैट, लंदन व मुंबई में एक-एक फ्लैट के अलावा स्विस बैंक के दो खातों और मुंबई में एक बैंक खाते में जमा राशि को जब्त करवाने में मदद करेंगे।

Related Articles

Back to top button