ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
विदेश

देर रात अंधेरे में डूबा पूरा पाकिस्तान, इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक बत्ती गुल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में देर रात अचानक कई बड़े शहरों में ब्लैकआउट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली वितरण प्रणाली में खराबी के कारण शनिवार देर रात कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, मुल्तान और रावलपिंडी समेत कई अहम शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गए।

इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर हमजा शफकत ने ट्वीट कर कहा कि नेशनल ट्रांसमिशन कंपनी की लाइनें खराब हो गई हैं, जिसके कारण ब्लैकआउट हुआ है। उन्होंने कहा कि सब कुछ सामान्य होने में कुछ समय लगेगा। वही, बिजली मंत्री उमर अयूब खान ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सप्लाइ में गिरावट का कारण क्या है। मंत्री ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की और कहा कि बिजली की बहाली के लिए टीमें मैदान में हैं।

ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तान के उर्जा मंत्रालय ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया गया। मंत्रालय ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों में पता चला है कि सिंध प्रांत के गुड्डू पावर प्लांट में रात 11.41 बजे खराबी आई थी। मंत्रालय के अनुसार, पॉवर ट्रांसमिशन सिस्टम की फ्रीक्वेंसी में अचानक 50 से 0 की गिरावट आने से पूरे देश में ब्लैकआउट हो गया है।

पाकिस्तान में बिजली गुल होने की खबर फैलते ही ट्विटर पर #blackout ट्रेंड करने लगा। इस दौरान लोगों ने जमकार पाकिस्तान का मजाक बनाया। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान में ब्लैकआउट हो चुका है। जनवरी 2015 में पाकिस्तान में ब्लैकआउट हुआ था और कई शहरों में घंटों तक बिजली गुल रही थी।

Related Articles

Back to top button