ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

42 गेंदों पर 76 रन और फिर 2 विकेट लेकर इस भारतीय ऑलराउंडर ने किया धमाका, टीम को दिलाई 5 विकेट से जीत

नई दिल्ली। भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने घरेलू टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अपनी टीम बड़ोदा के लिए खेलते हुए पहले ही लीग मैच में तूफानी ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले अपने बल्ले से कमाल दिखाकर टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और फिर उसके बाद गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट लेकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। क्रुणाल के इस प्रदर्शन से उनकी टीम को 5 विकेट से उत्तराखंड के खिलाफ जीत मिली।

क्रुणाल पांड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लीग मैच में उत्तराखंड का सामना बड़ोदा के साथ हुआ। इस मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ोदा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इस टीम के तीन विकेट 41 रन पर ही गिर गए। फिर कप्तान क्रुणाल पांड्या ने समित पटेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करके टीम को संभाला। समित 41 रन पर आउट हो गए और ये साझेदारी टूट गई, लेकिन क्रुणाल का जलवा जारी रहा।

क्रुणाल ने शानदार पारी खेलते हुए 42 गेंदों पर 6 रन ठोक डाले और इस दौरान 5 छक्के व 5 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 180.95 का रहा। क्रुणाल की इस पारी के दम पर बड़ोदा ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। उत्तराखंड को जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। उत्तराखंड की तरफ से दिक्षांशू नेगी ने 57 गेंदों पर 9 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। तो वहीं बड़ोदा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान क्रुणाल 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट भी लिए। क्रुणाल की ऑलराउंडर प्रदर्शन ने टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button