ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मनोरंजन

Jasmin Bhasin हुई बिग बॉस के घर से बेघर, ट्विटर पर 1.12 मिलियन ट्वीट के जरिए वापस लाने की हुई मांग

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 से आज जैस्मीन भसीन एलिमिनेट हो जाएंगीl हालांकि बिग बॉस के प्रशंसकों को यह बात नागवार गुजरी है और उन्होंने ट्विटर पर जैस्मीन भसीन को वापस लाने की मांग की हैl बिग बॉस में ऐसा बहुत कम होता है कि प्रशंसक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वापस लाने के लिए सोशल मीडिया पर कैपेंन चलाते हैंl भारी भरकम मात्रा में वोट करते हैंl

बिग बॉस 14 के सीजन में राहुल वैद्य, अली गोनी और राखी सावंत को लेकर भी कई ट्रेंड आ चुके हैं लेकिन हालिया ट्रेन जैस्मीन भसीन को लेकर है, जो बिग बॉस से बेघर हो चुकी हैl जैस्मीन भसीन आज बिग बॉस के घर से बेघर होंगी और यह बात फैंस को नागवार गुजरी हैl इसके चलते वह बिग बॉस के निर्माताओं से उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैl इसे लेकर 1.12 मिलियन ट्वीट लोगों ने किए हैl

एक फैन ने लिखा है, ‘जैस्मीन सबसे बढ़िया हैl उसे वापस ले आइएl अन्यथा हम शो नहीं देखेंगेl हम जैस्मिन के साथ हैंl’ एक अन्य ने लिखा है, ‘हम जानते हैं कि फैंस भावुक है और निर्माता चीप टैक्टिक्स करके जैस्मीन भसीन के प्रशंसकों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैl हम प्रशंसक एक हैंl जैस्मीन को वापस लेकर आएंl’ गौरतलब है कि जैस्मीन भसीन को शो से बेघर होने की बात को घोषणा करने के दौरान सलमान खान भावुक हो जाते हैंl इस हफ्ते अभिनव शुक्ला, रूबीना दिलैक, अली गोनी और जैस्मिन भसीन नॉमिनेटेड हैl इसमें से जैस्मीन भसीन को घर छोड़कर जाना पड़ता हैl इसके चलते सलमान खान भी भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैंl

इस बार के बिग बॉस में कई ट्विस्ट आ चुके हैl इसके पहले रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, एजाज खान और जैस्मीन भसीन बतौर फाइनलिस्ट चुने गए थेl हालांकि इसके बाद कई कलाकारों की बतौर कंटेस्टेंट एंट्री हो चुकी हैंl

Related Articles

Back to top button