ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

सुवेंदु अधिकारी ने कहा- भाजपा की रैलियों में भीड़ देखकर तृणमूल का खराब हो गया है दिमाग

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी की पुरुलिया में सभा के दौरान तृणमूल समर्थकों ने प्रदर्शन किया। रविवार दोपहर को पुरुलिया के मैदान में सुवेंदु अधिकारी की सभा चल रही थी। उसी समय एक काली गाड़ी से कुछ तृणमूल समर्थक पहुंचें और तृणमूल का झंडा लहराने लगे और विरोध में नारेबाजी करने लगे। इसे लेकर भाजपा की सभा में अफरा-तफरा मच गई।लगभग पांच मिनट तक सभा में अव्यवस्था बनी रही। बाद में सुवेंदु अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद अव्यवस्था खत्म हुई।

बता दें कि इसके पहले भी नंदीग्राम की सभा में इसी तरह की अव्यवस्था पैदा हुई थी। उस सभा में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, दिलीप घोष और मुकुल रॉय सहित आला नेता उपस्थित थे।

चुनाव में पोलिंग एजेंट नहीं दे पाएगी तृणमूल

सुवेंदु अधिकारी ने सभा में अव्यवस्था फैलाने पर तृणमूल और पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा, “ सभा में भीड़ देखकर तृणमूल का दिमाग खराब हो गया है। कुछ दिनों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होगा, तो तृणमूल एक पोलिंग एजेंट भी नहीं दे पाएगी। पुलिस को सभा की पूरी सूचना दी गई थी, लेकिन ‘भाइपो’ की तोलाबाज पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है।

लोकसभा में हॉफ और विधानसभा में साफ होगी तृणमूल

उन्होंने कहा, “तृणमूल पार्टी नहीं, एक कंपनी में बदल गई है। यह ‘पिशी’ और ‘भाइपो’ डेढ़ लोगों की कंपनी है। यह गांव-जिले और शहर की लड़ाई है। सरकार में 30 मंत्री हैं। इनमें 20 कोलकाता के हैं और दक्षिण कोलकाता के मंत्रियों के पास ही सारे विभाग हैं। गांव के लोगों ने क्या कसूर किया है? बंगाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और तृणमूल लोकसभा चुनाव में हॉफ हुई थी। विधानसभा चुनाव में साफ हो जाएगी।”

Related Articles

Back to top button