ब्रेकिंग
पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल...
देश

पूर्व सीएम हरीश रावत ने की विधानसभा चुनाव के लिए CM का चेहरा घोषित करने की मांग, कांग्रेस में हलचल

देहरादून। कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है। दरअसल, पूर्व सीएम रावत ने प्रदेश में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की पार्टी से मांग की है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को थैंक्यू बोला है। हरीश रावत ने पार्टी से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग करते हुए कहा, पार्टी को यह भी साफ कर देना चाहिए कि कांग्रेस की विजय की स्थिति में वही व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री भी होगा। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी जिसे भी सीएम का चेहरा बनाएगी वे उसके साथ खड़े नजर आएंगे।

डालिए पूर्व सीएम की पोस्ट पर एक नजर 

पूर्व सीएम रावत ने लिखा है, देवेंद्र यादव जी, आपके बयान ने मेरा मान बढ़ाया। हरीश रावत ही क्यों! प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता के बिना 2022 की लड़ाई अधूरी है, पार्टी को बिना लाभ-लपेट के 2022 के चुनावी रण का सेनापति घोषित कर देना चाहिये, पार्टी को यह भी स्पष्ट कर देना चाहिये कि कांग्रेस की विजयी की स्थिति में वही व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री भी होगा।

वे आगे लिखते हैं कि उत्तराखंड, वैचारिक रूप से परिपक्व राज्य है। लोग जानते हैं, राज्य के विकास में मुख्यमंत्री की क्षमता व नीतियों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। हम चुनाव में यदि अस्पष्ट स्थिति के साथ जायेंगे तो यह पार्टी के हित में नहीं होगा, इस समय अनावश्यक कयास बाजियों तथा मेरा-तेरा के चक्कर में कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है और कार्यकर्ताओं के स्तर पर भी गुटबाजी पहुंच रही है।

मुझको लेकर पार्टी को कोई असमंजस नहीं होना चाहिये, पार्टी जिसे भी सेनापति घोषित कर देगी मैं उसके पीछे खड़ा रहूंगा। राज्य में कांग्रेस को विशालतम अनुभवि व अति ऊर्जावान लोगों की सेवाएं उपलब्ध हैं, उनमें से एक नाम की घोषणा करिये व हमें आगे ले चलिये।

Related Articles

Back to top button