ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

यमन के हूती मूवमेंट को विदेशी आतंकी समूह करार देने में जुटा अमेरिका

रियाद/वाशिंगटन। अमेरिका (United States) ने यमन के हूती मूवमेंट को विदेशी आतंकी संगठन   करार देने की योजना बनाई है। अमेरिका के इस कदम की यमत केे हूती विद्रोहियों ने निंंदा की है। हूती विद्रोहियों को आतंकी करार दिए जाने के बारे में यह जानकारी विदेश सचिव माइक पोंपियो (Mike Pompeo) ने रविवार देर शाम को दी। विद्रोहियोंं पर यह आतंकी का ठप्पा 19 जनवरी से लागू हो जाएगा।  बता दें कि अमेरका के इस फैसले से सहयोगी ग्रुप व कूटनीतिज्ञों को इस बात की चिंता है कि इससे शांति वार्ता और दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट के समाधान के प्रयासों में बाधा हो सकती है।

ईरान समर्थित ग्रुप को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला रॉयटर्स ने सबसे पहले दिया। बता दें कि 20 जनवरी को जो बाइडन  (President-elect Joe Biden)  अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर सत्ता संभालने वाले हैं। पोंपियो ने रविवार को अपने बयान में कहा, ‘विदेश मंत्रालय कांग्रेस को सूचित करेगा कि हूती को  FTO (Foreign Terrorist Organization) घोषित कर दे।’

पिछले दिनों ट्रंप प्रशासन (Trump administration) ने ईरान संबंधित प्रतिबंधों को लागू कर रहा है जिसे देखते हुए बाइडन सहयोगी व बाहरी विश्लेषकों की ओर से कहा गया कि यह आने वाली नई सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा ताकि अमेरिका दोबारा ईरान के साथ किसी तरह का संबंध न बना सके। साथ ही बाइडन प्रशासन के लिए दोबारा से अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते में शामिल होना भी कठिन होगा।

पोंपियो ने कहा, ‘मैं अंसार अल्लाह (Ansar Allah) के तीन नेताओं अब्दुल मलिक अल-हूती (Abdul Malik al-Houthi, अब्दाल खालिक बद्र अल दिन अल हूती ( Abd al-Khaliq Badr al-Din al-Houthi) और अब्दुल्ला याहया अल हकीम ( (Abdullah Yahya al Hakim) को वैश्विक आतंकी करार देना चाहता हूं।’

Related Articles

Back to top button