ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
विदेश

उत्‍तर कोरिया के सर्वोच्‍च नेता किम जोंग उन सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के महासचिव निर्वाचित

सियोल। उत्‍तर कोरिया ने देश के सर्वोच्‍च नेता किम जोंग उन को आठवीं कांग्रेस में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के महासचिव के रूप में निर्वाचित किया है। सोमवार को प्योंगयांग की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट में कहा कि चुनाव रविवार को राजधानी में कांग्रेस के छठे दिन के सत्र में हुआ, जिसके बाद 2016 में सचिवालय प्रणाली को बहाल करने के लिए पार्टी के नियमों में संशोधन किया गया।

सेना ने योनहाप समाचार एजेंसी ने केसीएनए रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि 8वीं कांग्रेस ने सर्वसम्मति से सभी प्रतिनिधियों और अन्य पार्टी सदस्यों की इच्‍छा से वर्कर्स पार्टी के महासचिव के रूप में किम जोंग को चुनने पर एक निर्णय लिया। इसके पूर्व महासचिव का खिताब किम के पिता किम जोंग-इल और दादा किम इल-सुंग के पास यह पद था। किम ने 2011 के अंत में अपने पिता की मृत्यु के बाद यह पद ग्रहण किया था, उत्तर ने किम जोंग-इल को पार्टी के स्‍थाई रूप से महासचिव के पद पर रहे।

इसके पूर्व उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने दुनिया के देशों के साथ संबंधों को सुधारने का वादा किया। उन्होंने अंतर कोरियाई संबंधों के प्रति भी नया रवैया अपनाए जाने पर जोर दिया। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी कोरिया सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि किम ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के सम्मेलन को लगातार तीसरे दिन संबोधित किया। उन्होंने पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों की समीक्षा भी की। किम ने अपने संबोधन में कहा कि उनके देश की विदेश नीति दूसरे देशों के साथ संबंधों को बढ़ाने और विकसित करने पर केंद्रित होगी।

प्रतिबंधों के चलते बदहाली से जूझ रहे उत्तर कोरियाई नेता ने सम्मेलन के पहले दिन माना था कि देश की आर्थिक स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है। देश की आर्थिक नीति विफल हो गई है। सत्तारूढ़ पार्टी का यह अहम सम्मेलन पांच साल बाद हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह देश अमेरिका के नए बाइडन प्रशासन के साथ बातचीत से पहले दक्षिण कोरिया से संबंध बेहतर कर सकता है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और किम के बीच वर्ष 2018 और 2019 में वार्ता हुई थी, लेकिन प्रतिबंधों को हटाने की मांग पर वार्ता विफल हो गई थी। तब से दोनों देशों में बातचीत रुकी है।

Related Articles

Back to top button