ब्रेकिंग
सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क... Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष धैर्य रखें, एएसआई की निगरानी में नमाज के लिए ओपन स्... Lalu Prasad Yadav: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार Mirzapur News: बैंक खाता खुलवाना पड़ा भारी, किसान को मिला 41 करोड़ के लेनदेन और 7 करोड़ जीएसटी का नोटिस राम मंदिर दान चोरी मामला: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान, कहा - "इस्तीफा नहीं दूँगा, शिवाजी ...
देश

बेंगलुरु के रास्ते टेस्ला की भारत में एंट्री, कंपनी ने कराया रजिस्ट्रेशन, तैयार होंगी इलेक्ट्रिक कारें

नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारत में दस्तक दे दी है। कार निर्माता कंपनी ने बेंगलुरु में एक शोध एवं विकास इकाई की स्थापना की। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी टेस्ला के भारत में आगमन की घोषणा की है।

येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, “कर्नाटक भारत में ग्रीन मोबिलिटी का अगुवा बनेगा। इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला बेंगलुरु में आरएंडडी यूनिट के साथ जल्द ही भारत में अपना कारोबार शुरू करेगी। मैं भारत में एलन मस्क का स्वागत करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।” टेस्ला भारत में कारोबार शुरू करने के लिए कम से कम पांच राज्य सरकारों के संपर्क में है। टेस्ला ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक कंपनी का पंजीकरण कराया है। इसके बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का भारत और कर्नाटक में स्वागत किया है। कंपनी के पंजीकरण में तीन निदेशकों का नाम है, जिनमें से एक डेविड फेन्सटीन हैं, जो टेस्ला के सीनियर एग्जीक्यूटिव हैं।
कंपनी गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सरकारों के भी संपर्क में है। मस्क ने पिछले साल ही ट्विटर पर कहा था कि अगले साल उनकी कंपनी निश्चित तौर पर भारतीय बाजार में आगाज करेगी। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि टेस्ला मॉडल 3 सबसे पहले भारत में लांच होगा। मॉडल 3 टेस्ला के सबसे सस्ते वाहनों में से एक है, जिसकी कीमत करीब 55 लाख है। कहा जा रहा है कि इसकी बुकिंग भी जनवरी के अंत तक शुरू हो जाएगी। टेस्ला भारत में ऐसे वक्त प्रवेश कर रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button