ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
विदेश

अमेरिकी सिख के जीवन पर आधारित लघु फिल्म ‘सिंह’ को मिला पुरस्कार

वाशिंगटनः भारतीय मूल के अमरीकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन पर बनी लघु फिल्म ‘सिंह’ ने मोंटाना में आयोजित ‘कोवेलिट इंटरनैशनल फिल्म फैस्टिवल’ में ‘शॉर्ट ऑफ द इयर’ पुरस्कार जीता है। फिल्म उत्सव के आयोजकों की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

जेना रुइज द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने इस श्रेणी के लिए दावेदार 100 फिल्म को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार हासिल किया है। फिल्म ‘सिंह’ गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन की उस घटना पर आधारित है जिसमें उन्हें पगड़ी उतारे बिना विमान में जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। वाकया मई, 2007 का है।

इस लघु फिल्म में दिखाया गया है कि गुरिंदर को अपनी धार्मिक आस्था और अंतिम सांसें गिन रही अपनी मां से मिलने के लिए विमान पकड़ने के बीच कोई विकल्प चुनना था। इस फिल्म का ‘कोवेलिट इंटरनैशनल फिल्म फैस्टिवल’ ने ‘इंडी शॉर्ट इंटरनैशनल फिल्म फैस्टिवल’ के लिए आधिकरिक रूप से चयन किया है। ‘इंडी शॉर्ट्स’ इंडियानापोलिस में 25 से 28 जुलाई के बीच विश्व भर की फिल्में दिखाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button