ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

17 जनवरी को होने वाला पोलियो टीकाकरण अभियान टला, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई वजह

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस महीने से शुरू होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को स्थगित कर दिया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण, 17 जनवरी 2021 से शुरू होने वाले पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (national immunisation day) को अगले नोटिस तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

Due to unforeseen activities, it is decided to postpone the scheduled Polio NID (national immunisation day) round from 17th January 2021 till further notice: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/Az3m9VFn3A

जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी से देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत होने जा रही है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। भारत में हर साल लाखों की संख्या में बच्चों को पोलियो की दवा दी जाती है। कोरोना वैक्सीनेशन के कारण इसे कुछसमय के लिए टाल दिया गया है। बता दें कि पिछले 25 साल में यह पहला मौका है जब पोलियो अभियान आगे बढ़ाया गया है।

देश में बड़े स्तर पर शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तहत सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का वैक्सीन लगेगा। इसके बाद सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सुरक्षा बल के जवानों को कोरोना का टीका लाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के लोगों और जो लोग संक्रमण के लिए ज्यादा संवेदनशील हैं, उन्हें टीका लगेगा।

हाल ही में कोरोना वायरस के खिलाफ शुरू होने वाले अभियान को लेकर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा, लेकिन इसके साथ-साथ अन्य वैक्सीनेशन का काम भी चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button