ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

देश में मनाया जा रहा लोहड़ी का पर्व, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य नामचीन हस्तियों ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करके कहा, ‘लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्‍तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्‍योहारों के माध्‍यम से हमारे समाज में प्रेम, स्‍नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।’

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘सभी देशवासियों को लोहड़ी और भोगी की शुभकामनाएं! उमंग और उत्साह से मनाये जाने वाले ये पर्व नई फसल का स्वागत करने और प्रकृति का धन्यवाद करने का अवसर हैं। मेरी कामना है कि ये त्यौहार आपके जीवन में नई आशा,आपके रिश्तों में नई ऊष्मा, और घर में खुशहाली लाएं!’

गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को लोहड़ी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘‘लोहड़ी’ की हार्दिक शुभकामनाएं।यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाये।’ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा, ‘सभी देशवासियों को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण ये त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।’

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने ट्वीट किया, ‘लोहड़ी के पावन पर्व का प्रकाश आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आए। आप सभी को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह त्यौहार आप सभी के जीवन में खुशियों की नई रौशनी लेकर आए।’

 

राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट करके कहा, ‘हर्षोल्लास के साथ मनाएं जाने वाले पावन पर्व लोहड़ी के सुअवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लेकर आएं।’ पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्वीट करके कहा, ‘लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ, बिहू और पोंगल के शुभ अवसर पर, मेरी प्रार्थना है कि ये त्योहार आपके सभी जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि लाए।’

 

योग गुरु स्वामी रामदेव ने ट्वीट करके कहा, ‘नैसर्गिक उत्सव की यह हमारी सनातन परंपरा एवं संस्कृति है, आईये निसर्ग के साथ आप भी मुस्कुराइए, जीवन को उत्सव बनाइये। लोहड़ी पर्व यज्ञ का सांस्कृतिक पर्व है। इस पर्व पर जीवन को यज्ञीय बनाइए! लोहड़ी पूजन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’

Related Articles

Back to top button