ब्रेकिंग
AI का मार्केट पर प्रहार: नए AI टूल के आते ही शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़ WhatsApp Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को लगाई फटकार, उधर जुकरबर्ग की पुरानी चैट लीक होने स... Shakun Apshakun: दाईं या बाईं आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार इसके संकेत बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार... Punjab Investment: पंजाब में निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाज... अंधविश्वास का खौफनाक अंत: नहीं हुई 'पैसों की बारिश' तो भड़के युवक, तांत्रिक को पीटकर लूट ले गए उसकी ... मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श...
देश

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक को वेंटिलेटर से हटाने की एम्स पैनल ने दी सलाह, गोवा में हो रहा इलाज

पणजी। गोवा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (GMCH) में इलाज करा रहे केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक (Shripad Naik) के हालात का जायजा लेने पहुंची एम्स की एक टीम (All India Institute of Medical Sciences, AIIMS team) ने बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर (ventilator) से हटाने की सलाह दी। मंगलवार देर रात अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के ब्लड प्रेशर, सांस व अन्य स्वास्थ्य संबंधित हालात ठीक हैं।  एम्स की टीम मंगलवार शाम को गोवा पहुंची और पोरवोरिम (Porvorim) स्थित GMCH में भर्ती केंद्रीय मंत्री के इलाज का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने 68 वर्षीय श्रीपद नाईक के इलाज कर रहे डॉक्टरों से विचार विमर्श किया।

GMCH के डीन (Dean) डॉक्टर शिवानंद बांडेकर (Shivanand Bandekar) ने मंगलवार को बताया कि जब नाईक को अस्पताल लाया गया था तब उनकी हालत गंभीर थी लेकिन इलाज के बाद उनमें सुधार हुआ। उन्होंने आगे बताया कि श्रीपद नाईक की चार सर्जरी की गई। उनके अनुसार अभी 10-15 दिन और  नाईक को अस्पताल में ही रहना होगा उसके बाद उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ होने में 3-4 माह का समय लगेगा।

राज्य मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (State Chief Minister Pramod Sawant) भी GMCH में पहुंची एम्स की टीम के साथ मौजूद थे। मंगलवार देर रात रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान एम्स टीम के सदस्य ने कहा, ‘हमने उन्हें देखा और बुधवार को वेंटिलेटर हटाने की सलाह दी।’  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) मंगलवार को गोवा गए और श्रीपद नाईक का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि अब नाईक खतरे से बाहर हैं। सोमवार को कर्नाटक में अंकोला (Ankola) के करीब उत्तर कन्नड़ जिले (Uttar Kannada district) में  केंद्रीय मंत्री की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें उनकी पत्नी व करीबी सहयोगी की मौत हो गई और वे स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गए। वे कर्नाटक से अपने घर गोवा वापस लौट रहे थे। सोमवार देर रात गंभीर रूप से जख्मी श्रीपद नाईक को अस्पताल में भर्ती किया  गया।

Related Articles

Back to top button