ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

अचानक काबुल पहुंचे अजीत डोभाल, आपसी हितों और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग पर हुई वार्ता

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में चल रही शांति वार्ता के अहम मुकाम पर पहुंचने के समय ही भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल बुधवार को अचानक दो दिवसीय यात्रा पर काबुल पहुंचे। उनके साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है। उन्होंने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी समेत शीर्ष नेतृत्व के साथ वहां के हालात, आपसी रणनीतिक हितों, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग और अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया स्थापित करने पर काफी महत्वपूर्ण विचार विमर्श किया।

अफगानी राष्ट्रपति समेत शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

अफगानी राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी सूचना में बताया गया है कि दोनों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को और मजबूत करने और अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सहमति बनाने जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। डोभाल की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि भारत को तालिबान प्रतिबंध से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गठित समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। लिहाजा शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिहाज से भारत की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने डोभाल से कहा है कि नाटो और अमेरिका के साथ मिलकर अफगानिस्तान व भारत आतंकवाद के खिलाफ और ज्यादा सफलता हासिल कर सकते हैं।

डोभाल की अफगानिस्तान के एनएसए हमदुल्लाह मोहिब से भी मुलाकात हुई। बाद में डोभाल ने अफगानिस्तान में हाई काउंसिल फॉर द नेशनल रिकांसिलिएशन के चेयरमैन डा. अब्दुल्ला अब्दुल्ला से भी मुलाकात की। बाद में डा. अब्दुल्ला ने बताया कि शांति वार्ता के साथ ही डोभाल से अफगानिस्तान में स्थायी शांति स्थापित करने में भारत की भूमिका पर विमर्श हुआ।

Related Articles

Back to top button