ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

नेपाल के विदेश मंत्री आज से दो दिनों के भारत दौरे पर, संयुक्त आयोग की बैठक का रहेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली 14 से 16 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान वह 6 वें भारत – नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक में भाग लेंगे और भारतीय समकक्ष डॉ एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

वहीं, इस बीच नेपाल में आंतरिक राजनीतिक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को एक ओर जहां भारत के साथ संबंधों को ‘बहुत अच्छा’ बताया, तो चीन को सख्त लहजे में संदेश दिया कि वे किसी और के आदेशों को नहीं मानता है। बता दें कि बीते कुछ समय से नेपाल की राजनीति में चीन के हस्तक्षेप बढ़े हैं। हालांकि, नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सख्त लहजे में कहा कि हम अपनी स्वतंत्रता से प्यार करते हैं, हमें अपनी स्वतंत्रता पसंद है। हम दूसरों के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं … हम अपने मामलों पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हैं। हम बाहरी हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं।

ओली ने यह बातें एक साक्षात्कार में कही। भारतीय चैनल के इस साक्षात्कार को द काठमांडू पोस्ट की वेबसाइट ने प्रकाशित किया है और शीर्षक दिया है – क्या ओली ने एक तीर से दो शिकार किए? नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि वर्ष 2021 एक ऐसा साल होगा जब हम यह घोषणा कर सकते हैं कि नेपाल और भारत के बीच कोई समस्या नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नेपाल के भारत के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। दोनों देशों के बीच ये संबंध पहले जितने बेहतर हैं। इसके अलावा, ओली ने सख्त लहजे में कहा कि कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा नेपाल के हैं और नेपाल और भारत के बीच यह एकमात्र ‘छोटी’ समस्या है।

Related Articles

Back to top button