ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

राम मंदिर निर्माण के लिए CM योगी ने VHP से की मुलाकात, सौंपा 2 लाख का चेक

लखनऊः अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर देश भर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। रामलला के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर लोग दिल खोलकर दान दे रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के लिए 2 लाख रुपये का चेक दान किया।

बता दें कि रामनगरी अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की कड़ी में लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल की टीम सीएम योगी से मुलाकात की। विहिप के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये का चेक दान किया।

Related Articles

Back to top button